उड़न खटोला खरीदने जा रही हरियाणा पुलिस को विज का बड़ा झटका

नई दिल्ली । हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने हरियाणा पुलिस को एक बड़ा झटका दिया है. हरियाणा पुलिस के हेलीकॉप्टर खरीदने के सपने चूर-चूर हो गए हैं. हेलीकॉप्टर खरीदने की इजाजत हेतु आई फाइल को गृहमंत्री अनिल विज ने रिजेक्ट कर दिया है. इस संबंध में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि, “पुलिस विभाग की ओर से एक फाइल आई थी कि पुलिस विभाग के लिए एक हेलीकॉप्टर अलग से खरीदा जाए, लेकिन मैं इससे सहमत नहीं था. इसलिए उस फाइल को मैंने रिजेक्ट कर दिया है”.

Anil Vij

दरअसल, हरियाणा पुलिस ने हरियाणा के गृह मंत्री के पास एक हेलीकॉप्टर खरीदने की अनुमति को लेकर फाइल भेजी थी क्योंकि फिलहाल हरियाणा पुलिस के पास कोई हेलीकॉप्टर नहीं है. हरियाणा पुलिस चाहती है कि हमारे पास भी अपना एक हेलीकॉप्टर होना चाहिए. इसीलिए गृह मंत्री अनिल विज के पास हरियाणा पुलिस विभाग की ओर से इसकी मंजूरी हेतु फाइल भेजी गई थी. हालांकि, गृह मंत्री ने अब इस फाइल को रिजेक्ट कर दिया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts