हरियाणा में आयुष्मान एवं चिरायु कार्ड धारकों को फिर मिलेगी फ्री इलाज की सुविधा, IMA और सरकार के बीच बनी सहमति

चंडीगढ़ | चिरायु और आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. अब उन्हें फिर से हरियाणा के प्राइवेट अस्पतालों में 5 लाख रूपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी. बता दें कि बकाया राशि के भुगतान को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 16 मार्च से प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को 5 लाख रूपए तक फ्री इलाज की सुविधा देने से इंकार कर दिया था, लेकिन अब प्रदेश सरकार के आश्वासन के बाद फिर से इस सुविधा का लाभ उपलब्ध होगा.

Aayushmaan Bharat Yojana

बकाया राशि भुगतान को लेकर था फंसा था पेंच

IMA के अध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा के विभिन्न निजी अस्पतालों ने चिरायु और आयुष्मान कार्ड धारकों का पिछले 6 महीनो में लगातार इलाज किया है, लेकिन सरकार द्वारा पैसों का भुगतान नहीं किया गया. इसके चलते 16 मार्च से डाक्टरों ने इलाज बंद कर दिया था. इन अस्पतालों की सरकार की ओर करीब 150 करोड़ रूपए की राशि बकाया थी.

अब 15 दिन में होगा भुगतान

अब हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों में बातचीत हुई है, जिसमें यह तय हुआ है कि बकाया राशि का भुगतान 15 अप्रैल तक कर दिया जाएगा और भविष्य में 15 दिनों मे राशि का भुगतान करवाने का प्रयास किया जाएगा. इसके लिए अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

IMA सचिव डॉ. डीके सोनी ने बताया कि सरकार से बातचीत के बाद चिरायु और आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए फिर से कैशलैस इलाज की सुविधा शुरू कर दी गई है. इसके अलावा, अब छोटे अस्पतालों में भी इन कार्ड धारकों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने के प्रयास किए जाएंगे. ऐसे में अब सरकार और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के इस फैसले से परेशानी झेल रहे आयुष्मान कार्ड धारकों को निश्चित तौर पर राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.