हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में सरसों- गेहूं खरीद पर हुई चर्चा, सरकार ने तैयार किया 95 दिन का रोडमैप

चंडीगढ़ | हरियाणा में नायब सैनी की नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होने के बाद आज चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी. मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी और कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल ने जो कल्याणकारी योजनाएं आमजन के हित में चलाई थी, उनको आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा.

CM Nayab Saini Meeting

सरकार के पास 95 दिन

सीएम नायब सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है. 4 जून को आचार संहिता हटेगी और उसके बाद हमारी सरकार के पास 95 दिन है. इन दिनों के लिए हमारी सरकार ने रोड़ मैप तैयार कर लिया है और हरियाणा प्रदेश को कैसे विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया जाएगा, इसकी पूरी योजना तैयार कर ली है.

गेहूं व सरसों खरीद को लेकर चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सूबे की अनाज मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद 26 मार्च से और गेहूं की 1 अप्रैल से शुरू हो रही है. इस खरीद को लेकर मंडियों में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसको लेकर चर्चा की गई है. वहीं, गर्मी के सीजन को देखते हुए प्रदेश में बिजली व पानी को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो, इस संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

चालू योजनाओं के लिए मिल सकता है पैसा

हरियाणा मंत्रिमंडल में सीएम नायब सैनी महज ऐसे फैसले ले सकते हैं, जो आचार संहिता के दायरे में नहीं आएंगे. वहीं, इस बैठक में मुख्य रूप से पहले से चली आ रही योजनाओं और स्कीमों के लिए पैसा जारी करने की संभावना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.