ज्योतिष | मार्च के महीने का आज अंतिम दिन है. कल से अप्रैल के महीने की शुरुआत हो जाएगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अप्रैल का महीना भी ग्रह- नक्षत्रों के लिहाज से काफी खास रहने वाला है. इसी महीने में सूर्य भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान है.
ऐसे में मेष राशि में गुरु ग्रह बृहस्पति और ग्रहों के राजा सूर्य देव की युति बनने वाली है. इन दोनों ही ग्रहो में मित्रता का भाव है, ऐसे में कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है. साथ ही, उनके धन- दौलत में भी वृद्धि होगी. आज हम आपको बताएंगे कि वह भाग्यशाली राशि कौन सी है.
14 अप्रैल को राशि परिवर्तन करेंगे सूर्य
मेष राशि: सूर्य और गुरु की युति की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, यह युति इस राशि के लग्न भाव में बनने जा रही है. ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, व्यक्तित्व मे निखार आएगा. दांपत्य जीवन भी काफी अच्छा रहेगा, परिवार से सहयोग मिलेगा. संतानों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. काम- कारोबार में आपको बड़ी सफलता मिलेगी, आप जो भी सोचेंगे उसमें आपको कामयाबी मिलेगी.
कर्क राशि: गुरु और सूर्य की युति की वजह से 14 अप्रैल से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे, बेरोजगार लोगों को भी नौकरी मिल सकती है. आपको पिता का सहयोग मिलेगा, दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. आपको परिवार से भी सहयोग मिलने वाला हैं. अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने का मन बना रहे हैं, तो आपको उसमें लाभ मिलेगा.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य और गुरु की युति काफी लाभकारी साबित होगी. इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. आप जो भी कार्य योजना अनुसार करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी. आप देश और विदेश की यात्रा पर भी जा सकते हैं, आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत रहने वाली है
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
