भिवानी में बाईक को बचाने के प्रयास में हरियाणा रोड़वेज बस खेतों में पलटी

भिवानी। भिवानी-बलियाली मुख्य मार्ग पर गांव सुई -खरकड़ी के बीच सड़क पर बाइक चालक को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरी हरियाणा रोड़वेज बस सड़क के साथ खेतों में पलट गई. दुर्घटना में चालक व परिचालक सहित डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. सोमवार शाम तीन बजे भिवानी बस स्टैंड से हरियाणा रोड़वेज की बस यात्रियों को लेकर बलियाली के लिए रवाना हुई थी. शाम लगभग साढ़े तीन बजे बस जब सुई-खरकड़ी के बीच सिथत मंदिर के नजदीक पहुंची तो सामने से बाइक पर सवार युवक कानों में मोबाइल की लीड लगातें हुए आ रहा था. जब युवक बस से 50 मीटर की दूरी पर था तो चालक ने बस का होरन दिया, लेकिन बाइक सवार ने कोई ध्यान नहीं दिया.

bhiwani bus accident

बस चालक ने फिर से होरन बजाया लेकिन बाइक सवार ने कोई ध्यान नहीं दिया. जब बस केवल 20 मीटर की दूरी पर रह गई तो चालक ने तीसरी बार होरन दिया तो युवक बाइक को सड़क के बीच में ले आया. बस चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए बस के अगले टायर को सड़क से नीचे उतारा तो टायर सड़क के साथ बालू मिट्टी में धंस गया और बस के चारों टायर सड़क के साथ नीचे उतरकर सवारियों से भरी बस खेतों में पलट गई.

दुर्घटना में बस कंडक्टर गांव सुई निवासी सुनील,बस ड्राइवर गांव जाटू लोहारी अनिल , गांव रामपुरा निवासी पवन जिंदल , उसकी पत्नी उषा के अलावा बस यात्री सुई निवासी निटु , कपिल,85 वर्षीय रामकिशन आदि घायल हो गए. जबकि दस सवारियों को मामूली चोटें आई हैं. घायलों को शहर के अलग-अलग निजी नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया है. सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

हरियाणा रोड़वेज बस के शीशे तोड़कर निकालें बाहर

घायलों ने बताया कि चलती हुई बस के दो टायर जब सड़क से नीचे उतरे तो चालक को आभास हो गया था कि बस पलटेगी. इसलिए चालक बस पलटने से पहले ही खिड़की खोलकर कुद गया. चालक अनिल को भी मामूली चोटें आई हैं.

बस कंडक्टर सुनिल ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के लिए चालक ने बस को सड़क से नीचे उतारा तो रोड़ के साथ पड़ी बालू मिट्टी बस के भार को सहन नहीं कर पाई और बस पलट गई. बाइक सवार की लापरवाही और सडक के साथ मजबूत फुटपाथ न होने की वजह से यह हादसा हुआ है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.