विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, CBSE ने बदला 11वीं और 12वीं का एग्जाम फॉर्मेट; इसी सत्र से होगा लागू

नई दिल्ली | CBSE से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 11वीं और 12वीं क्लास के एग्जाम फॉर्मेट में बदलाव करने का ऐलान किया है. ये नया बदलाव आने वाले सत्र 2024- 25 से लागू होंगे. सीबीएसई का कहना है कि इन क्लासेस के एग्जाम फॉर्मेट के तहत, सीबीएसई लंबे- चौड़े उत्तरों के अपेक्षा कॉन्सेप्ट एप्लीकेशन प्रश्नों पर ज्यादा ध्यान करेगी.

यहाँ जानें कॉन्सेप्ट?

इसका मुख्य कारण विद्यार्थियोंं में यह पता लगाना है कि वो असल जिंदगी में इन कॉन्सेप्ट को कितना समझ पा रहें है. सीबीएसई के अधिकारियों के अनुसार तो बहु विकल्प प्रश्न, मामले- आधारित प्रश्न, स्रोत- आधारित एकीकृत प्रश्न या कॉन्सेप्ट एप्लीकेशन प्रश्नों का प्रतिशत 40 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि शॉर्ट और लॉन्ग उत्तर सहित अन्य प्रश्नों का प्रतिशत 40 से घटाकर 30 प्रतिशत किया गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस कदम से स्टूडेंट्स के पढ़ाई करने के तरीके में एक बदलाव आएगा और वे रटकर याद करने से हटकर कॉन्सेप्ट समझने की तरफ अग्रसर होंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

निदेशक ने दी जानकारी

सीबीएसई (एकेडमिक) के निदेशक जोसेफ इमैनुअल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, बोर्ड ने स्कूलों में एफिशिएंसी आधारित शिक्षा के कार्यान्वयन की दिशा में कई कदम उठाए हैं, जिसमें एफिशिएंसी के आधार पर मूल्यांकन और शिक्षकों और छात्रों के लिए अनुकरणीय संसाधनों का विकास शामिल है.

9वीं- 10वीं में नहीं हुआ बदलाव

उन्होंने बताया कि बोर्ड एक ऐसा शैक्षिक तंत्र बनाने पर मुख्य रूप से ध्यान दे रहा है, जिसका उद्देश्य रटने के बजाय सीखने पर जोर देते हुए स्टूडेंट्स की क्रिएटिव सोच को विकसित करना है. ऐसा इसलिए ताकि वे 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना कर पाए. उन्होंने कहा कि 9वीं और 10वीं की कक्षाओं के परीक्षा प्रारूप में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.