IPL Points Table: प्वाइंट्स टेबल में हर दिन हो रहे बड़े बदलाव, IPL 2024 की अभी तक की टॉप 4 टीमें

स्पोर्ट्स डेस्क, IPL Points Table | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17 वां सीजन चल रहा है, अब धीरे- धीरे करके प्वाइंट्स टेबल में भी टीमों की स्थिति स्पष्ट होने लगी है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर और राजस्थान रॉयल काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है और दोनों ही टीम अपने अभी तक खेले गए मुकाबलो में से अधिकतर में जितने में कामयाब हुई है. वहीं, लखनऊ सुपर जायट्स भले ही अपना पहला मुकाबला हार गई हो. इसके बाद, इस टीम ने जबर्दस्त वापसी करते हुए अपने अगले तीनों मुकाबले जीते हैं.

IPL 2024

KKR और राजस्थान दिखा रही खेल

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की खूब किकरी हो रही है क्योंकि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कौन- सी 4 टीमें अबकी बार प्लेऑफ में जाने की प्रबल दावेदार दिखाई दे रही है.

KKR और राजस्थान का प्लेयर कॉन्बिनेशन काफी शानदार रहा है, जहां एक तरफ राजस्थान ने अभी तक खेले गए सभी मुकाबले जीते हैं. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को कल के मुकाबले में चेन्नई से हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा, टीम ने अभी तक सभी मुकाबले जीते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स भी प्रबल दावेदार

सन राइजेज हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स काफी शानदार खेल दिखा रही है. चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उसने 3 में जीत हासिल की है और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई और हैदराबाद दोनों का ही टीम कॉन्बिनेशन काफी बढ़िया रहा है. हैदराबाद की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.