आज सूर्य करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन राशि के जातकों को मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता

ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, यह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 13 अप्रैल यानी कि आज रात को 9:15 मिनट पर सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 14 मई को शाम 6:04 मिनट तक इसी राशि में रहने वाले हैं. सूर्य के इस राशि में प्रवेश की वजह से कुछ राशि के जातकों का भाग्योदय होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Sun Suraj Surya

इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

वृषभ राशि: सूर्य इस राशि के 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में विशेष लाभ मिलेगा. विदेश में नौकरी करने का आपका सपना पूरा हो सकता है, अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव बढ़ेगा. आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, कई क्षेत्र में निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा.

मिथुन राशि: सूर्य इस राशि के 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ व प्रसिद्ध के साथ- साथ इनकम में भी इजाफा होने वाला है. वर्तमान में आप जो नौकरी कर रहे हैं, उसमें आपको तरक्की मिल सकती है. नई नौकरी की तलाश कर रहे जातको की तलाश खत्म हो सकती है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब धीरे- धीरे करके समाप्त हो जाएगी, समाज में भी आपका मान- सम्मान बढ़ाने वाला है.

यह भी पढ़े -  Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट का पौधा, अवश्य रखें इन 4 नियमों का ध्यान

सिंह राशि: सूर्य इस राशि के स्वामी है और वह नवम भाव में गोचर कर रहे है. ऐसे में इस राशि के जातकों को उच्च शिक्षा पाने का मौका मिलने वाला है, कार्य स्थल पर आपके काम की तारीफ होगी. आप वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रसन्न करने में कामयाब होंगे, आध्यात्म की और आपका झुकाव बढ़ेगा. वित्तीय स्थिति काफी अनुकूल रहने वाली है, धन लाभ के भी योग बन रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.