Airtel का बिग ऑफर, एक ही प्लान में मिल रहा कालिंग से लेकर ब्रॉडबैंड और डीटीएच का भी बेनिफिट

गैजेट डेस्क | यदि आप भी Airtel के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. Airtel के पास 399 रुपये का छोटू- सा प्लान मौजूद है, जिसमें ग्राहकों को कॉलिंग से लेकर ब्रॉडबैंड के साथ डीटीएच का भी बेनिफिट मिलता है. यह एयरटेल का एक बेहतरीन प्लान है. बता दें कि यह प्लान साइट पर भी इतनी आसानी से नहीं मिलता है. इस प्लान को एयरटेल ब्रॉडबैंड लाइट या फिर एयरटेल स्टैंडबाई कीवर्ड डालकर ही सर्च करना होगा, तभी आप डायरेक्ट इस प्लान तक पहुंच पाएंगे. आज हम आपको इस प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

AIRTEL

मिल रहे इतने सारे बेनिफिट्स

एयरटेल का यह प्लान सच में ही छुपा रुस्तम है. इसकी कीमत 400 रुपये से भी कम है, लेकिन इसमें आपको बेनिफिट कहीं ज्यादा मिल रहे है. यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए एकदम बढ़िया है जो किसी बड़े प्लान पर जाने से पहले एयरटेल की सर्विसेज को एक्सपीरियंस करना चाहते हैं या फिर उन्हें अपने घर या दुकान में छोटे- मोटे काम ही इंटरनेट से निपटाने हैं, उनके लिए यह एक सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान है. अगर ब्रॉडबैंड आपकी प्राथमिकता नहीं है, लेकिन कॉलिंग और डीटीएच चाहिए तो भी आप इस प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं.

एयरटेल का शानदार रिचार्ज प्लान

यह एयरटेल का इकलौता स्टैंड बाय ब्रॉडबैंड प्लान है, यह प्लान एयरटेल ब्लैक के अंतर्गत ही आता है. इसकी कीमत भी मात्र 399 रुपये है, पहले इस लिस्ट में 199 रुपए का प्लान भी था, जिसे अब कंपनी की तरफ से हटा दिया गया है.

यह एयरटेल ब्लैक के अंतर्गत आने वाले सस्ते और बेसिक प्लान में से एक है. इसकी कीमत भी 399 रुपये प्रति महीना है. अगर आप बार- बार बिल के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप 3,300 रुपये का एडवांस पेमेंट देकर कुछ महीने तक आसानी से इसकी सर्विस का लाभ ले सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.