25 अप्रैल को बुध करेंगे मीन राशि में प्रवेश, चमकेगा इन तीन राशियों का भाग्य

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. जल्द ही, बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. यह राशि परिवर्तन 25 अप्रैल को शाम को 5:49 मिनट पर गुरु ग्रह की राशि मीन में होने वाला है. बुध के मार्गी होने की वजह से कुछ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish

चमकेगा इन राशि के जातकों का भाग्य

मिथुन राशि: बुध के मार्गी होने के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, बुध ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी है. साथ ही, वह कर्म भाव में मार्गी होने जा रहे है. इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलेगी. व्यापारी वर्ग का भी विस्तार होगा, जो जातक नई नौकरी के तलाश कर रहे हैं, उनकी भी यह तलाश खत्म हो जाएगी.

कर्क राशि: बुध ग्रह के मार्गी होने के साथ ही इस राशि के जातको को भी भाग्य का साथ मिलना शुरू हो जाएगा, बुध ग्रह आपकी राशि से नौवे भाव में सीधी चाल चलने जा रहे है. इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं. पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा, देश और विदेश की यात्रा के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे है.

मीन राशि: ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले बुध ग्रह का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिनको मेहनत का फल अब तक नहीं मिल पा रहा था. अब उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है. इस दौरान आप कुछ फैसले लेंगे जिनका आपको भविष्य में लाभ मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.