ये 3 राशियां है कुबेर भगवान की फेवरेट, जीवन में कभी नहीं होती पैसों की कमी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. हर राशि का कोई ना कोई ग्रह और देवी- देवता स्वामी होता है. ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर भगवान कुबेर की असीम कृपा होती है. इस राशि के जातको के जीवन में कई प्रकार की चुनौतियां आती है, लेकिन यह इन्हें काफी आसानी से पार कर लेते हैं. धन- वैभव, सुख- शांति और मान- सम्मान हमेशा बना रहता है.

Kuber Dev 1

शास्त्रों के अनुसार, भगवान कुबेर को कोषाध्यक्ष और अध्यक्षों का राजा भी कहा जाता है. धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की विशेष पूजा- अर्चना करने का महत्व बताया गया है. आज की इस खबर में हम आपको भगवान कुबेर की पसंदीदा राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

कुबेर की ये है 3 पसंदीदा राशियां

वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र देव है, शुक्र को आकर्षक, धन- वैभव का कारक ग्रह भी माना जाता है. ऐसे में इन राशि के जातकों पर भगवान कुबेर की कृपा हमेशा बनी रहती है, इन्हें अपने जीवन में सफलता हासिल होती है. जीवन में आने वाली हर मुसीबत को ये आसानी से पार कर लेते हैं, समाज में भी इनका काफी नाम होता है. परिवार में यह सभी के चहिते होते हैं.

कर्क राशि: इस राशि के स्वामी चंद्र देव है, इन्हें शांति और मिलनसार माना जाता है. ऐसे में इस राशि के जातक अपने मेहनत के दम पर हर मुकाम को हासिल कर लेते हैं और हर चुनौती को पार करना इन्हें काफी पसंद होता है. भगवान कुबेर के आशीर्वाद से यह अपने जीवन में अच्छा पैसा कमाने में भी कामयाब होते हैं. ज्ञान, बुद्धि और कौशल से इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती हैं.

धनु राशि: इस राशि के स्वामी देवता गुरु बृहस्पति होते हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों पर भी भगवान कुबेर की विशेष कृपा रहती है. अध्यात्म की और इनका काफी झुकाव होता है, जिससे इनसे कुबेर जी अति प्रसन्न रहते हैं और जीवन में सुख- समृद्धि रहती है. इस राशि के जातक कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते, इस वजह से इन्हें हर कार्य में सफलता मिलती चली जाती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.