ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है, जहां कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाती है, तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मौजूदा समय में धन और वैभव के दाता के नाम से जाने जाने वाले शुक्र, व्यापार के कारक बुध और मायावी ग्रह राहु मीन राशि में ही संचरण कर रहे हैं. 23 अप्रैल यानी कि कल ग्रहों के सेनापति के नाम से जाने जाने वाले मंगल मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे मीन राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा.
इसका प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी होंगी जिन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
ये करेंगे मौज
वृषभ राशि: 23 अप्रैल यानी कि कल से इस राशि के जातकों का भी अच्छा समय शुरू हो जाएगा. चतुर्ग्रही योग इनके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा. व्यापारियों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है, व्यापार में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों की कुंडली के कर्म भाव में चतुर्ग्रही योग बन रहा है, ऐसे में आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही जातको के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है. जल्द ही, आपको प्रमोशन मिल सकता है, व्यापारियों के लिए पैसा कमाने का अच्छा मौका है. आपको नए आर्डर मिल सकते हैं.
कर्क राशि: चतुर्ग्रही योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आपको भाग्य का साथ मिलेगा, परिवार के साथ भी समय काफी अच्छा रहेगा. इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा पर भी जा सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. मेहनत से आय के नए रास्ते खुलेंगे.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
