रेवाड़ी- दिल्ली स्पेशल ट्रेन अब बांदीकुई तक करेगी सफर, यहां देखें टाइम-टेबल और स्टॉपेज की जानकारी

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. देश की राजधानी दिल्ली से चलकर रेवाड़ी जंक्शन तक सफर करने वाली एक स्पेशल ट्रेन का राजस्थान के बांदीकुई जंक्शन तक अस्थाई तौर पर विस्तार कर दिया गया है. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा यह फैसला लिया गया है.

Indian Railway Train

हरियाणा, राजस्थान दोनों राज्यों को फायदा

इस स्पेशल ट्रेन का बांदीकुई जंक्शन तक विस्तार होने से हरियाणा और राजस्थान दोनों ही राज्यों के लोगों को फायदा पहुंचेगा. रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बांदीकुई तक एक और अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी. इस ट्रेन के संचालन का मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा क्योंकि यह मंदिर बांदीकुई रेलवे स्टेशन के नजदीक ही पड़ता है. वहीं अलवर, रेवाड़ी और गुरूग्राम से नौकरीपेशा या किसी अन्य काम के लिए रोजाना दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों को भी इस सुविधा का लाभ होगा.

ये रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04499, दिल्ली-बांदीकुई स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल से 31 मई तक (37 ट्रिप) दिल्ली से 20.05 बजे रवाना होकर रेवाड़ी जंक्शन पर 22.30 बजे आगमन व 22.40 बजे प्रस्थान कर 1.50 बजे बांदीकुई पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04469, बांदीकुई-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 1 जून तक (37 ट्रिप) बांदीकुई से 02.20 बजे रवाना होकर रेवाड़ी पर 5.25 बजे आगमन व 5.30 बजे प्रस्थान कर 8.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

रेवाड़ी से बांदीकुई के बीच ये ट्रेन बावल, हरसोली, खैरथल, अलवर, मालाखेड़ा, राजगढ़ व बसवा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.