Share Market: इंडो टेक ट्रांसफॉमर्स लिमिटेड के निवेशकों की बल्ले- बल्ले, 15 दिन में पैसे हुए डबल

बिजनेस डेस्क, Share Market | अधिकतर निवेशकों को शेयर बाजार में ऐसी कंपनी की तलाश होती है, जो उन्हें बंपर रिटर्न दे सके. आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्होंने महज 15 दिनों के अंदर ही अपने निवेशकों के पैसों को डबल कर दिया है. हम इंडो टेक ट्रांसफॉमर्स लिमिटेड की बात कर रहे हैं. पिछले कुछ समय में इस कंपनी ने अपने निवेशको को छप्पड़ फाड़ रिटर्न दिया है.

Share Market 2

निवेशकों को मिला छप्पड़पार रिटर्न

जिस किसी भी निवेशक ने 15 दिन पहले इंडो टेक ट्रांसफॉमर्स लिमिटेड कंपनी में निवेश किया है, उसके पैसे आज डबल हो गए हैं. 15 दिन में ही स्टॉक की कीमतों में तकरीबन 99.55% का उछाल देखने को मिला है. पिछले 5 दिनों में शेयर की कीमतें 25% से ज्यादा बढ़ चुकी है. यदि पिछले 6 महीना की बात की जाए, तो निवेशको को 300% से ज्यादा का रिटर्न मिला है.

1 साल में मिला 184% से ज्यादा का रिटर्न

जिस किसी भी निवेशक ने 1 साल तक इस कंपनी में निवेश किया है, उसे तकरीबन 184 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न मिला है. इस कंपनी के 52 हफ्ते का हाई प्राइस 2005 रुपए के आसपास और लो प्राइस 190 रुपए के आसपास रहा है. 31 मार्च 2024 तक इस कंपनी में प्रमोटर्स के पास 75% हिस्सेदारी थी, इसमें से 58.83% शेयर बंधक थे.

यह भी पढ़े -  शेयर मार्केट में इस डिफेंस स्टॉक ने मचाया तहलका, निवेशकों को मिला छप्परफाड़ रिटर्न

जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है, इसीलिए आपको सोच समझ कर ही निवेश करना चाहिए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.