Mirzapur Season 3: लो जी हो गया अनाउंसमेंट, गोलू गुप्ता ने शेयर किया मिर्जापुर-3 का पोस्टर, देखे तस्वीरे

सिनेमा जगत | अमेज़न प्राइम वीडियो की मोस्ट सक्सेसफुल सीरीज मिर्जापुर अपने तीसरे सीजन (Mirzapur Season 3) के साथ कम बैक करने को तैयार है. इस बारे में मिर्जापुर की गोलू गुप्ता यानी श्वेता त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी. श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के दो पोस्टर जारी किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी  बताया कि मिर्जापुर सीरीज अपने तीसरे सीजन के साथ जल्द वापसी करेगी.

mirzapur 3

दूसरे सीजन की एंडिंग से ही, तीसरे सीजन के बारे में लग गया था पता

बता दे कि मिर्जापुर का दूसरा सीजन पिछले साल यानी 2020 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. इस सीजन की एंडिंग,  जिस तरह से की गई है. उसने फैंस के बीच में बेचैनी पैदा कर दी है, की अब आगे क्या होगा. बता दे कि सीजन टू के अंत में दिखाया गया था कि गुड्डू भैया यानी अली अफजल मुन्ना त्रिपाठी यानी दिव्येंदु को गोली मार देते हैं. जबकि शरद यानी अंजुम शर्मा कालीना भैया को बचा ले जाते हैं. इस एंडिंग को देखने के बाद ही यह समझ आ गया था कि इसका तीसरा सीजन भी आएगा. इसमें दर्शकों को इसका जवाब मिलेगा कि आखिर शरद ने कालीन भैया को क्यों बचाया और क्या वाकई में मुन्ना त्रिपाठी मर गए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta Tripathi Sharma (@battatawada)

श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी 

अब श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर जो 3 पोस्टर शेयर किए हैं उसमें मुन्ना त्रिपाठी भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में इस बात का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि मुन्ना त्रिपाठी अभी नहीं मरे हैं. वैसे भी मुन्ना खुद को अमर ही कहा करते थे. उनकी जान कैसे बचेगी,  यह सीजन 3 के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा. श्वेता ने पोस्टर शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा कि मैं गोलू को बहुत मिस करती हूं. आगे क्या होगा यह जानने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती. फिर से उसके खोने का इंतजार नहीं कर सकती, थैंक्यू मिर्जापुर.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.