Airtel का 84 दिनों की वैलिडिटी वाला धमाकेदार रिचार्ज प्लान, फ्री में मिल रहा नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन

टेक डेस्क | यदि आप भी Airtel के ग्राहक है और फ्री में नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. एयरटेल की तरफ से बड़ा धमाका करते हुए अपने यूजर्स के लिए एक शानदार रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवाया गया है. इस रिचार्ज प्लान में आपको नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलता है. आज की इस खबर में हम आपको एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले है.

AIRTEL

यूजर्स को आया पसंद

हम एयरटेल के 1,499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बात कर रहे हैं. कंपनी की तरफ से इस रिचार्ज प्लान में हर दिन 3 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. साथ ही, आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ रोजाना 100 फ्री SMS का भी लाभ मिल रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 84 दिनों की है. यानी एक बार अगर आप रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आपको दो महीनो तक रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. इसके अलावा, आपको इस प्लान में सबसे बड़ा बेनिफिट नेटफ्लिक्स बेसिक के सब्सक्रिप्शन के रूप में मिलने वाला है.

जानें बेनिफिट्स

इस प्लान में आपको 5G सेवाओं का एक्सेस भी मिलता है, जो फास्ट इंटरनेट सुविधा प्रदान करता है. कंपनी की तरफ से अपोलो 24/ 7 सर्कल सब्सक्रिप्शन/ हेलो ट्यूंस और विंक म्यूजिक का बेनिफिट भी दिया जा रहा है. एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान को एक्टिव करने के लिए आपको एक्टिवेशन प्रोसेस को कंफर्म कर लेना है. इसके बाद, नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन आपके मोबाइल नंबर से लिंक हो जाएगा. नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन प्रीपेड प्लान की पूरी 84 दिनों की वैलिडिटी तक रहता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.