Air India ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, बदल गई सामान ले जाने की लिमिट

नई दिल्ली | Air India एयरलाइन के विमान से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि इस एयरलाइन ने यात्रियों के सामान रखने के नियमों में बदलाव कर दिया है. आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों पर न्यूनतम किराए वाली कैटेगरी में एक यात्री के लिए केबिन में रखने के लिए सामान का न्यूनतम वजन 20 किलोग्राम से घटाकर 15 किलोग्राम कर दिया है. कंपनी ने इस संबंध में कहा है कि सभी के लिए एक साइज का नजरिया अब आदर्श नहीं है.

FLIGHT AIR INDIA

किराया मॉडल में 3 कैटेगरी

एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि किराया मॉडल में 3 कैटेगरी कम्फर्ट, कम्फर्ट प्लस और फ्लैक्स शामिल हैं. ये अलग- अलग मूल्य पर अलग- अलग सुविधाएं देते हैं. कम्फर्ट और कम्फर्ट प्लस कैटेगरी के तहत 2 मई से निशुल्क केबिन बैगेज सुविधा को 20 किलोग्राम और 25 किलोग्राम से घटाकर 15 किलोग्राम कर दिया गया है.

पहले 25 किलोग्राम सामान ले जाना था मुफ्त

टाटा ग्रुप ने साल 2022 में सरकार से एयर इंडिया एयरलाइन का अधिग्रहण किया था. निजीकरण से पहले एयरलाइन 25 किलोग्राम का फ्री बैगेज अलाउंस देती थी, जिसे पिछले साल घटाकर 20 किलोग्राम कर दिया गया था. इस एयरलाइन का फ्री बैगेज अलाउंस अब अन्य एयरलाइंस के बराबर है. खास बात यह होगी कि एयर इंडिया यात्रियों को वेट लिमिट यानि वजन की सीमा के भीतर कई बैग ले जाने की अनुमति देगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिगो जैसी अन्य एयरलाइन कंपनी सिर्फ एक लगेज तक लिमिट रखती है. वहीं, नागरिक उड्डयन विभाग का आदेश है कि एयरलाइन कंपनियों को यात्रियों को न्यूनतम 15 किलोग्राम मुफ्त चेक- इन बैग ले जाने की अनुमति देनी चाहिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.