Vaishakh Amavasya: कल 8 मई को है वैशाख अमावस्या, शनि की साढ़ेसाती वाले अवश्य करें यह 3 उपाय

ज्योतिष | हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है. बता दें कि अबकी बार 8 मई यानी कि बुधवार के दिन अमावस्या है. वैशाख महीने की अमावस्या (Vaishakh Amavasya) के दिन कुछ खास प्रकार के उपाय के बारे में भी जानकारी दी गई है. जिन भी राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही है, वह इस दिन उपाय करके उनके बुरे प्रभावों को काफी हद तक कम कर सकते हैं. आज की खबर में हम आपको इसी प्रकार के उपाय के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Amavasya

अवश्य करें ये उपाय

  1. अगर आपके पितृ आपसे नाराज है या आपके परिवार पर आए दिन कोई ना कोई परेशानी का पहाड़ टूटा ही रहता है और छोटे- छोटे कामों में रुकावट पैदा होने लगती है, तो आपको वैशाख महीने की अमावस्या के दिन पितृ कवच का पाठ करना चाहिए. इस पाठ के साथ ही पितृ स्तोत्र या फिर पितृ सुक्तम का पाठ भी करना चाहिए, इसको करने से आपको पितरों का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही, पितृ दोष भी दूर हो जाते है.
  2. शनि की साढ़ेसाती और ढैया के प्रभाव की वजह से मौजूदा समय में कर्क, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इन राशि के जातकों को वैशाख महीने की अमावस्या के दिन शनि चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए, ऐसा करने से इन्हें लाभ मिलेगा.
  3. वैशाख अमावस्या के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से भी शनि देव के प्रभाव काफी हद तक कम हो जाते हैं, इस दिन आपको भगवान भोलेनाथ को पंचामृत से जल अभिषेक करवाना चाहिए. ऐसा करने से शनि के सभी दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.