दिल्ली- एनसीआर में आज से करवट बदलेगा मौसम, जानें अगले तीन दिनों के मौसम का हाल

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली- एनसीआर के लोगों के लिए मौसम के लिहाज से राहत भरी खबर आई है. दरअसल, मई का महीना शुरू होते ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. झुलसती गर्मी के कारण घर से निकलना ही मुश्किल हो चुका है. आलम ये है कि घरों के अंदर कूलर और पंखे भी बेमानी साबित हो रहे हैं. इसी बीच अब मौसम विभाग द्वारा दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर दी गई है. बता दें कि दिल्ली में एक बार फिर से बारिश होने की संभावना है.

barish

42 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली- एनसीआर में 10 से 13 मई के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान आंधी भी चलेगी. बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. पिछले कई दिनों से दिल्ली- एनसीआर का तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है कि दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया हो. यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

इस दिन से शुरू होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 10 मई से दिल्ली- एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हो सकता है. आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. इसके बाद, 9, 10 और 11 मई को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी.

ऐसा रहेगा हरियाणा में मौसम का मिजाज

बात करें यदि हरियाणा की तो यहां भी मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग द्वारा यहां बारिश की संभावना बताई गई है. प्रदेश में 10 और 11 मई को बारिश की संभावना है. इससे पहले मौसम साफ रहेगा. सिरसा जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इस दौरान वातावरण में नमी की मात्रा 14% रही तथा 13 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं भी चली.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts