उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने गए किसान, पुलिस ने लिया अरेस्ट

फरीदाबाद । पृथला विधानसभा के गांव नरियाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे.

POLICE 3

उपमुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने पहुंचे किसान 

समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने के लिए भारी संख्या में किसानो ने वहा का रुख किया. जहां पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार कर लिया है. होली मिलन समारोह में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के शरीक होने को लेकर पुलिस द्वारा पूरी व्यवस्था की गई. किसानों ने विरोध का ऐलान किया था, जिसके चलते चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात मिली. कार्यक्रम स्थल के चारों और पुलिस ने घेराबंदी की है. डीसीपी जोन के अधिकारी भी इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.