पानीपत में ससुराल पक्ष की दहेज की मांग से तंग आकर नव विवाहिता ने दी जान, 6 महीने पहले हुई थी शादी

पानीपत | हरियाणा के पानीपत में एक और बेटी दहेज की बली चढ़ गई. सोनीपत की रहने वाली 29 वर्षीय हिना की शादी 6 महीने पहले पानीपत थाना किला क्षेत्र की डाबर कॉलोनी में हुई थी. आरोप लगाया जा रहा है कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर परेशान कर रहे थे.

Dahej Mahila

धूमधाम से की थी बेटी की शादी

परिजनों ने जानकारी दी कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी बड़े धूमधाम से विशाल नामक युवक के साथ की थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग कर रहे थे. वह उससे कार की मांग कर रहे थे. रोजाना उसे बात- बात पर ताने दिए जा रहे थे और उसे प्रताड़ित किया जा रहा था.

संदिग्ध परिस्थितियों में दी जान

बीते दिन भी उनके पास हिना ने फोन कर आप बीती बताई थी. उसने फोन पर बताया कि उसके ससुराल वाले उसे तंग कर रहे हैं. इसी दुख के चलते उसने संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी. अब परिजन आरोप लगा रहे हैं कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के कारण ही उसने यह कदम उठाया है. फिलहाल, महिला के शव को पानीपत के सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts