हरियाणा में अगले 5 दिन आग बरसाएंगे सूरज देवता, तापमान तोड़ेगा रिकॉर्ड; यहाँ देखें मौसम पूर्वानुमान

चंड़ीगढ़ | हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, सहित देश के कई राज्य आजकल भीषण गर्मी के प्रकोप को झेल रहे हैं. दिन का अधिकतम तापमान रोजाना नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. ऐसे में हरियाणा राज्य को लेकर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है.

garmi 1

मौसम रहेगा 24 मई तक खुश व गर्म

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड द्वारा मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया. इसके अनुसार, प्रदेश में मौसम आमतौर पर 24 मई तक खुश व गर्म रहेगा. इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी तथा गर्म हवाएं भी चलेंगी. दिन के समय लू चलेगी. हालांकि, बीच- बीच में हल्की बादलवाही देखने को मिल सकती है. शाम और रात के समय धूल भरी हवाएं चलने की संभावना भी बन रही है.

अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. हालांकि, बीच- बीच में एक- दो आशिक विक्षोभ के प्रभाव से मौसम करवट लेता जरूर नजर आएगा. ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का खास ख्याल रखने की हिदायत दी गई है. बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts