VI ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, लॉन्च किया 904 रूपये का शानदार रिचार्ज प्लान

गैजेट डेस्क | अगर आप भी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन- आइडिया (VI) के ग्राहक है, तो आज की यह खबर सुनकर आप काफी परेशान होने वाले हैं. बता दें कि कंपनी की तरफ से अपने सभी प्लान्स से Vi मूवीस & TV के फ्री सब्सक्रिप्शन ऑप्शन को हटा दिया गया है. इसमें यूजर्स को सिंगल लॉगिन के साथ कई सारे OTT ऐप का भी एक्सेस दिया जा रहा था. अगर आप भी वोडाफोन- आइडिया के ग्राहक है, तो आपको पता होगा कि यह बेनिफिट आपको रिचार्ज प्लान के साथ एकदम फ्री मिलता था.

Vodafone Idea

VI के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर

इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके अनुसार कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर आपको कहीं भी इस बेनिफिट के बारे में जानकारी नहीं मिलेगी. VI की तरफ से अब यूजर्स को Vi MTV Pro प्लान ऑफर किया जा रहा है, इसके लिए यूजर्स को हर महीने 202 रूपये खर्च करने पड़ते हैं. ऐसे में 1 साल के लिए 2,400 रूपये से ज्यादा खर्च हो जाएंगे. कंपनी की तरफ से एनुअल रिचार्ज प्लान पर किसी प्रकार का कोई डिस्काउंट भी नहीं दिया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  Jio ने पेश किया नया सस्ता वॉइस कॉल प्लान, अन्य कंपनियों की उड़ गई नींद

VI ने लॉन्च किया नया रिचार्ज प्लान

वोडाफोन- आइडिया ने यूजर्स को राहत देने के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की कीमत 904 रुपए है, इसमें यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा का लाभ मिलने वाला है. फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आपको 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलने वाला है. रात 12:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक अनलिमिटेड डाटा मिल रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 90 दिनों की है. इसके अलावा, आपको इस प्लान में ढेर सारे बेनिफिट ऑफर किए जा रहे हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.