रेवाड़ी से खाटूश्याम के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज

रेवाड़ी | हरियाणा से खाटूश्याम धाम (Khatushyam Dham) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, गर्मियों की छुट्टियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली और अन्य जगहों से खाटूश्याम धाम पर आते हैं. ऐसे में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक अतिरिक्त रेलसेवा संचालित करने का फैसला लिया है.

RAIL TRAIN

ये रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी- रींगस समर स्पेशल ट्रेन 1, 2, 8, 9, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 29, 30 जून को (12 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी.

उन्होंने बताया कि इसी तरह ट्रेन नंबर 09638, रींगस- रेवाड़ी समर स्पेशल ट्रेन 1, 2, 8, 9, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 29, 30 जून को (12 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

इन स्टेशनों पर ठहराव

ये ट्रेन बीच रास्ते कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.