चंडीगढ़ | लोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले हरियाणा सहित कई राज्यों में हाइवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो गया है. 2 जून की रात 12 बजे से टोल प्लाजा पर टोल टैक्स दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है. अमूमन टोल टैक्स दरों (Toll Tax Rate) में बढ़ोतरी 1 अप्रैल से की जाती है, लेकिन इस बार लोकसभा चुनावों की वजह से इसे टाल दिया गया था. सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में 3 से 5% की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में वाहन चालकों को अब सफर के दौरान अपनी जेब को और अधिक ढीली करना होगा.
मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.