मीन राशि में खत्म हुई मंगल और राहु की अशुभ युति, शुरू हुआ इन 3 राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है और इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. मायावी ग्रह के नाम से जाने जाने वाले राहु और ग्रहों के सेनापति मंगल अब तक मीन राशि में अशुभ युति बना रहे थे. अब मंगल ने अपनी स्वयं की राशि मेष में प्रवेश कर लिया है, जिस वजह से यह अशुभ युति समाप्त हो गई है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

शुरू हुए इन राशियों के अच्छे दिन

मेष राशि: इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो चुका है,  जल्द ही आपके मान- सम्मान में वृद्धि होने वाली है. इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है, जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करेंगे. उन्हें निवेश करने पर लाभ मिलने वाला है. नई नौकरी की तलाश कर रहे जातको की भी तलाश खत्म हो सकती है.

वृषभ राशि: राहु और मंगल का संयोग खत्म होते ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो गया है, इस दौरान आपकी इनकम में भी वृद्धि होने वाली है. नौकरी में सफलता मिलेगी, प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं. आपने जो भी कार्य सोचा था, वह उसी अनुसार होने वाला है.

मीन राशि: इस राशि के जातकों को अब तनाव से मुक्ति मिलने वाली है. साथ ही, आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते थे उनके लिए भी अच्छा समय शुरू हो गया है. अब आपके रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं, इस दौरान आपको सोच- समझकर निवेश करना है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.