Rashi Parivartan: 500 सालों बाद बन रहे एक साथ इतने सारे राजयोग, इन 3 राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. तकरीबन 500 सालों के बाद एक साथ 5 राजयोगों का निर्माण हो रहा है. व्यापार के दाता बुध और ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि में विराजमान है, जिस वजह से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है. वहीं, कर्म फलदाता शनि देव भी अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान है. इस वजह से शश महापुरुष राजयोग बना रहा है.

Jyotish

शुक्र अपनी स्वयं की राशि कुंभ में मौजूद है, जिस वजह से मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. वहीं, बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

इन 3 राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य

मेष राशि: 5 राजयोगों के बनने से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन जल्द ही शुरू हो सकते हैं. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जल्द ही, आपकी सुख- सुविधाओं में भी वृद्धि होने वाली है. साथ ही, कारोबार में भी आपको तरक्की मिलेगी. करियर की बात करें तो आपको अपने काम में प्रसिद्ध मिलने वाली है, इनकम में भी जबरदस्त इजाफा होने वाला है. नौकरी में लोगों को प्रमोशन मिल सकता है.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को 5 राजयोगों से विशेष लाभ मिलने वाला है, आपने जो भी योजनाएं सोची थी अब आपको उसमें सफलता मिलने वाली है. व्यापार की बात की जाए, तो उसमें भी लाभ के योग बन रहे हैं. साथ ही, आपको जल्द ही मान- सम्मान भी मिलने वाला है. नौकरी बदलने का विचार इस दौरान आपके मन में आ सकता है, आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहने वाली है.

वृषभ राशि: 5 राजयोगों के बनने से इस राशि के जातकों का जल्द ही अच्छा समय शुरू हो जाएगा, अब आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होने वाली है. इस दौरान आप देश और विदेश की यात्राओं पर भी जा सकते हैं, नौकरी- पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. मनचाही जगह ट्रांसफर भी मिल सकता है. जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी इस दौरान सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.