शहरों में जलभराव की समस्या से मिलेगा छुटकारा, हरियाणा के पूर्व CM ने मंत्री बनते ही बनाई ये प्लानिंग

नई दिल्ली | हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को उर्जा और शहरी कार्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है. निवर्तमान शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी की मौजूदगी में मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही उन्होंने ने लगभग सभी घटकों का ब्योरा लिया. पदभार संभालने के पहले ही दिन खट्टर ने आवासीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आदेश जारी कर दिया है.

Webp.net compress image 11

शहरों में जलभराव रोकने की योजना

नए शहरी मंत्री एवं पूर्व सीएम हरियाणा ने बारिश में शहरों में जलभराव और उसके कारण जनजीवन ठप्प हो जाने की समस्या को अपना प्रमुख एजेंडा बताते हुए अधिकारियों से इसके समाधान के लिए पूरी रूपरेखा मांगी है.

इसके साथ ही उन्होंने शहरों की स्थिति और उनकी समस्याओं का निदान करने के लिए राज्यों के स्तर पर अलग- अलग समीक्षा करने की भी बात की है. इसका मतलब है कि वह शहरी सुधार के लिए सामान्य उपायों के साथ ही अलग- अलग राज्यों के लिए पृथक एजेंडा अपना सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

अर्बन फ्लडिंग रोकने पर जोर

मनोहर लाल मंत्रालय के प्रवक्ता राजीव जैन ने बताया कि मंत्री खट्टर ने अर्बन फ्लडिंग रोकने के लिए बड़े अभियान पर जोर दिया है. उनकी चिंता गत वर्ष पैदा हुई स्थिति को लेकर है, जब दिल्ली और गुरुग्राम समेत एनसीआर क्षेत्र के बड़े इलाकों को बाढ़ के चलते अभूतपूर्व जलभराव से लंबी समस्या झेलनी पड़ी थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.