आचार संहिता हटते ही दिल्ली में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया, यह रहेगा परीक्षा का शेड्यूल

नई दिल्ली | पूरे देश में लोकसभा चुनाव हो चुके हैं और चुनाव के नतीजे भी आ चुके हैं. बता दें, देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनी है. ऐसे में चुनाव के कारण लगी आदर्श आचार संहिता भी खत्म हो गई है. आचार संहिता खत्म होने के बाद दिल्ली सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पिछले साल  863 रिक्तियों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था. अब इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा शुरू कर दी गई है.

EXAM CENTER

DSSSB ने नवंबर- 2023 में दिल्ली जेल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट समेत अन्य विभागों में तकनीकी और गैर तकनीकी स्टाफ की भर्ती के लिए आदेश जारी किया था. विभाग की तरफ से 863 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे. इस साल मार्च में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो जाने के कारण प्रक्रिया पर कुछ समय के लिए ब्रेक लग गया था. पर अब भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू हो चुकी हैं.

यह रहेगा परीक्षा का शेड्यूल

विभिन्न पदों क़े लिए परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. डीएसएसएसबी क़े शेड्यूल क़े अनुसार, 10 से लेकर 30 जून तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी. 10 और 11 जून को परीक्षा हो चुकी है. आज बुधवार 12 जून को भी परीक्षा होगी तथा 19 जून तक तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.