झज्जर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

झज्जर । झज्जर जिले में आज फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. कार और ट्रक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं. हादसे में घायल युवक को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है.

ACCIDENT IMAGE

मृतक दोनों युवक झज्जर जिले के गांव बहु झोलरी के रहने वाले थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े -  हंगरी में भारत का जलवा, अमन सहरावत ने जीता गोल्ड; पहले ही दिन आए 3 मेडल
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.