आज रात को मिथुन राशि में गोचर करेंगे बुध, बढ़ सकती है इन 4 राशि के जातकों की मुश्किलें

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है.  14 जून यानी कि आज रात 10:55 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं. जिन भी राशि के जातकों पर बुध मेहरबान होते हैं, उन्हें बिजनेस में काफी सफलता मिलती है.

Budh Dosh

अब जून 2024 में बुध के गोचर की वजह से कुछ राशि के जातकों को आने वाले कुछ दिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

संभल कर रहे इन 4 राशियों के जातक

मेष राशि: बुध के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को कई प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, व्यापारियों को भी अपने व्यापार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. इसके अलावा, आपको बिजनेस में कड़े कॉमपटीशन का भी सामना करना पड़ सकता है.

वृश्चिक राशि: बुध इस राशि के आठवें भाव में गोचर करने जा रहे है, ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में कमी आएगी. आप पर दबाव भी बढ़ने वाले हैं, कारोबारी लोग कड़ी मेहनत करेंगे उसके बावजूद भी उन्हें कोई बढ़िया मुनाफा हासिल नहीं होगा.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

मकर राशि: बुध का गोचर इस राशि के छठे भाव में होने जा रहा है, ऐसे में इस दौरान आपके खर्च बढ़ने वाले हैं. जल्द ही, कोई नई डील आपके हाथ लग सकती है, लेकिन आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. कर्ज लेने तक की भी नौबत आ सकती है.

कुंभ राशि: बुध का गोचर इस राशि के पांचवे भाव में हो रहा है, ऐसे में आपको करियर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार के लिहाज से भी समय आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है, जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.