आज सूर्य ने किया मिथुन राशि में गोचर; मेष, मिथुन और सिंह राशि के जातकों की लगी लॉटरी

ज्योतिष | सूर्य देव (Surya Dev) को ग्रहों का राजा कहा जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ता है. सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. सूर्य देव आज बुध की राशि मिथुन में गोचर कर चुके हैं, अगले 1 महीने तक वह इसी अवस्था में रहने वाले हैं.

Surya Dev

इसके बाद, 16 जुलाई को वह कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

आज से शुरू हुए इन राशियों के अच्छे दिन

मेष राशि: सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा. व्यापार में आ रही परेशानियां अब एक- एक करके समाप्त हो जाएंगी. आप अपनी प्रतिभा से भी मुश्किलों को आसानी से पार कर लेंगे, विद्यार्थियों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है.

मिथुन राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो चुका है. कार्यक्षेत्र में भी अब आपकी मुश्किलें समाप्त होने वाली है, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. धार्मिक गतिविधियों की ओर भी आपका रूझान बढ़ने वाला है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, घर-  परिवार में भी सुख- शांति बनी रहेगी.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

सिंह राशि: इस राशि को सूर्य के गोचर का विशेष लाभ मिलने वाला है, आप खुद को पहले से ज्यादा आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करने वाले हैं. आप अपना पूरा फोकस अब काम पर लगाने वाले हैं, जिस वजह से सब आपके काम की तारीफ करेंगे. कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी आपको सफलता मिलने वाली है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.