Airtel ने पेश किया स्पेशल वाउचर प्लान, कीमत 10 रुपये से भी कम; मिलेंगे यह बेनिफिट्स

गैजेट डेस्क | Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. रिलायंस Jio के बाद कंपनी के पास सबसे ज्यादा यूजर्स है. अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एयरटेल के 9 रूपये के नए प्रीपेड प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस प्लान की खास बात यह है कि इस प्लान में आपको अनलिमिटेड डाटा का लाभ मिलने वाला है.

AIRTEL

एयरटेल का स्पेशल प्लान

10 रूपये से कम में आने वाला अनलिमिटेड डाटा प्लान बिल्कुल भी बुरा नहीं है. एयरटेल का 9 रुपये वाला यह प्लान अनलिमिटेड डाटा के साथ आता है. बता दें कि अनलिमिटेड डाटा केवल 1 घंटे के लिए है. हालांकि, यह प्लान सभी यूजर्स के लिए परफेक्ट नहीं है. कुछ लोगों को यह प्लान काफी पसंद आ रहा है.

इस प्लान में 10GB FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिट है. अगर आप कोई जरूरी काम कर रहे हैं और आपका डाटा खत्म हो जाए, तो आप तुरंत इस हाई स्पीड वाउचर से रिचार्ज कर सकते हैं.

9 रूपये में मिल रहा 10 जीबी डाटा

इसके अलावा, अगर आपको कोई बड़ी फाइल डाउनलोड करनी है तो भी यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित होने वाला है. अगर आप किसी भी सर्विस प्रोवाइडर से 10GB डाटा लेते हैं, तो आपको तकरीबन 100 रुपए तक खर्च करने पड़ जाते हैं, परंतु यह डाटा प्लान आपको केवल 9 रूपये में ही मिल रहा है. इसी प्रकार कंपनी के पास 18 रूपये वाला वाउचर प्लान भी मौजूद है, जिसमें यूजर्स को 20 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.