जुलाई महीनें में मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन

ज्योतिष | हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है. बता दें कि मंगल ग्रह 45 दिनों के बाद राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. मंगल ग्रह को भूमि, साहस, वीरता और रक्त का कारक ग्रह भी माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. मंगल ग्रह जुलाई के महीने में राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इस दौरान कुछ राशियों का भाग्य चमकने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Rashi Parivartan

शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

मेष राशि: मंगल ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी है. ऐसे में धन संचय करने में आप सफल रहेंगे, मान- प्रतिष्ठा व यश की भी प्राप्ति होगी. इस दौरान रिसर्च के कार्य में आपको बढ़िया सफलता मिलने वाली है, बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते काफी मजबूत रहने वाले हैं.

कन्या राशि: मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, अब आपके रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं. सैलरी में भी इजाफा होने के योग बन रहे हैं, नौकरी से जुड़े हुए जातको के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. देश- विदेश की यात्रा पर जाने के भी योग दिखाई दे रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी सफलता मिलने वाली है.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों पर मंगल मेहरबान होने वाले है, इस दौरान इन्हें भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. नौकरी- पेशा जातकों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा, जल्द ही आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. रियल स्टेट, प्रॉपर्टी या जमीन जायदाद से जुड़े हुए लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.