माता वैष्णोदेवी आने वाले श्रद्धालुओं को फ्री मिलेगी बच्चों के मुंडन की सुविधा, जानें दुकान का पता

चंडीगढ़ | श्री माता वैष्णोदेवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यात्रा पर श्रद्धालुओं को अब निःशुल्क मुंडन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. श्राइन बोर्ड ने बताया है कि बच्चों के मुंडन की महत्वपूर्ण रस्म को सुविधाजनक और सम्मानजनक तरीके संपन्न करवाने के लिए बाणगंगा में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क मुंडन की दुकान खोली गई है.

Vaishno Devi Mandir

ये रहेगा दुकान का पता

श्राइन बोर्ड ने बताया कि यह दुकान गीता मंदिर, बाणगंगा के पास स्नान घाट नंबर- 3 पर स्थित है, जहां श्रद्धालुओं को निःशुल्क मुंडन की सेवाएं प्रदान की जाएंगी. मुंडन की दुकान का उद्घाटन करते हुए श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा कि माता वैष्णोदेवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

पारम्परिक प्रथाओं का होगा पालन

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के कई अनुरोधों के जवाब में और अनुष्ठान के महत्व को समझते हुए श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह निःशुल्क सेवा शुरू की गई है. यह दुकान रोजाना सुबह 7 बजे से सुर्यास्त तक खुली रहेगी और इसमें श्राइन बोर्ड के अनुभवी बार्बर काम करेंगे, जो पारंपरिक प्रथाओं के अनुसार मुंडन समारोह करने में निपुण हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.