EPFO ब्याज के पैसों को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, यहाँ फटाफट चेक करें ताज़ा जानकारी

नई दिल्ली | पिछले काफी समय से कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) के मेंबर्स अपने अकाउंट में ब्याज के पैसे आने का इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी इन्हीं सदस्यों की लिस्ट में है, तो आज की यह खबर सुनकर आप काफी खुश होने वाले हैं. EPFO की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था सेंट्रल बोर्ड आफ ट्रस्टीज की तरफ से फाइनेंशियल ईयर 2024 के लिए 8.25% की ब्याज को मंजूरी दी गई थी. वैसे, अभी तक वित्त मंत्रालय की तरफ से इस पर किसी प्रकार कोई भी औपचारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है.

EPFO

EPFO ब्याज को लेकर बड़ी खबर आई सामने

अब खबरें सामने आ रही है कि अगले महीने में इस काम को पूरा किया जा सकता है, जिसके बाद आपके अकाउंट में भी ब्याज के पैसे आ जाएंगे. आपके खाते में ब्याज का पैसा आएगा या नहीं, आप इसे घर बैठे ही काफी आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है. आपके अकाउंट में EPFO ब्याज का पैसा आया है या नहीं, इसे अपनी पासबुक से आप आसानी से पता कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

इस प्रकार चैक करें ब्याज का पैसा

अगर आप हर रोज अपनी पासबुक को चेक करेंगे, तो आपको पता लग जाएगा कि पैसे आपके अकाउंट में आए है या नहीं. आप अपने पासबुक को SMS मिस कॉल और इपीएफ पोर्टल के जरिए भी चेक कर सकते हैं. अगर आपका मोबाइल नंबर इपीएफ अकाउंट के साथ रजिस्टर्ड है, तो आप मिस्ड- कॉल सेवा का भी लाभ ले सकते हैं. इसके लिए आपको 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करनी होगी. वही, SMS सेवा का लाभ लेने के लिए आपको 7738299899 नंबर का इस्तेमाल करना होगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.