बुध और शुक्र जल्द बनाएंगे लक्ष्मी नारायण राजयोग; कर्क, तुला और कन्या राशि के जातकों पर होगी अपार धन की बरसात

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivaratan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. शुक्र और बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिस वजह से लक्ष्मी नारायण राजयोग का भी निर्माण होगा. इस दौरान 3 राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. धन- दौलत में वृद्धि के साथ आपको हर कार्य में भी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

इन राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्र और बुध

कर्क राशि: लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना इस राशि के जातकों के लिए भी काफी अच्छा रहने वाला है. बता दें कि आपकी राशि के लग्न भाव में यह योग बनने जा रहा है. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. समाज में भी आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, अविवाहित लोगों को भी शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं.

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग करियर और कारोबार के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है. इस दौरान आप काम में अच्छी तरक्की करने वाले हैं. वहीं, नौकरी- पेशा जातकों की सैलरी में भी वृद्धि हो सकती है. व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा होगा, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है. धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कन्या राशि: इस राशि के 9वें भाव में लक्ष्मी नारायण राजयोग बना रहा है, ऐसे में आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा. जल्द ही, आप वाहन या घर भी खरीद सकते हैं. व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के अवसर मिलेंगे, संतान पक्ष की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. इस अवधि में शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी लाभ मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.