मिथुन राशि में उदय हुए शुक्र, मार्च 2025 तक मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक

ज्योतिष | ग्रहों के राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) का प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. शुक्र ग्रह मिथुन राशि में उदित हो चुके हैं, अब वह साल 2025 के मार्च महीने तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं. शुक्र के उदय होने का प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातको पर दिखाई देगा, लेकिन इस दौरान 3 राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Rashi Grah

शुरू हुए इन राशियों के अच्छे दिन

मेष राशि: शुक्र ग्रह का उदय होना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है, यह गोचर आपकी कुंडली के धन भाव में हुआ है. ऐसे में आपको अतिरिक्त धन कमाने के बेहतर अवसर मिलने वाले हैं, आपकी बुद्धि और कौशल का स्तर भी बढ़ेगा. आकस्मिक धन लाभ होने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, इस समय आप धन की सेविंग करने में भी सफल रहेंगे. नौकरी- पेशा लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.

वृषभ राशि: इस राशि के जातको के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं, शुक्र ग्रह इस राशि के स्वामी है. इस दौरान आपकी भौतिक सुख-  सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है. आपका वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है. आपको हर कार्य में तरक्की मिलने वाली है, कुल मिलाकर शुक्र ग्रह का चाल में बदलाव करना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

कुंभ राशि: शुक्र ग्रह के उदय होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, शुक्र ग्रह का यह उदय आपकी राशि से पांचवें भाव में होने जा रहा है. नौकरी- पेशा जातक इस समय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने वाले हैं, करियर में भी आपको कई शानदार मौके मिलने वाले हैं. आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है, तो इसमें भी आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.