गुरु ग्रह ने किया शुक्र के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशि के जातकों की लगी लॉटरी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. गुरु ग्रह फिलहाल रोहिणी नक्षत्र में है और 12 सालों के बाद उन्होंने वृषभ राशि में प्रवेश किया था. वृषभ राशि का स्वामित्व शुक्र के पास है, वहीं रोहिणी नक्षत्र के स्वामी भी शुक्र ही है. ऐसे में गुरु ग्रह का शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश करना कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होने वाला है. इस दौरान 3 राशियां ऐसी होंगी, जिनकी किस्मत बदलने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

Jyotish Rashi Grah

गुरु ने किया शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश

वृषभ राशि: गुरु ग्रह का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश अब इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है. इस दौरान आपकी इनकम में भी जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है. साथ ही, कार्य- शैली में निखार आएगा. जल्द ही, प्रॉपर्टी व शेयर बाजार में निवेश करने का मन बना सकते है है इस दौरान आपको बढ़िया रिटर्न मिलने वाला है. आपका मान- सम्मान बढ़ेगा, शादीशुदा लोगों के लिए समय काफी अच्छा है.

सिंह राशि: गुरु ग्रह का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव में संचरण कर रहे हैं ऐसे में आपको काम- कारोबार में बढ़िया रिजल्ट मिलने वाले हैं. करियर में भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा, नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की भी यह तलाश खत्म हो सकती है. नया कार्य करने वाले जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

धुन राशि: गुरु ग्रह का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश इस राशि के जातकों के लिए भी काफी अच्छा साबित हो रहा है, क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में भ्रमण कर रहे हैं. साथ ही, वह आपकी राशि के स्वामी है. इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है. प्रॉपर्टी या फिर शेयर मार्केट में निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा. इस समय आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी, नौकरी- पेशा लोगों को भी प्रमोशन मिल सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.