हरियाणा में तीज की छुट्टी को लेकर आए नए आदेश, अब इस दिन अवकाश; देखें नोटिफिकेशन

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार द्वारा हरियाली तीज को लेकर नए आदेश जारी किए गए हैं. इन आदेशों के अनुसार, अब हरियाली तीज का प्रतिबंधित अवकाश 7 अगस्त को होगा. इससे पहले यह 6 सितंबर को निर्धारित था. मुख्य सचिव टीवीएस प्रसाद द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया है.

Teej

सरकार ने किया बदलाव

बता दें कि प्रदेश में अब 7 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी. सरकारी कैलेंडर के अनुसार, हरियाली तीज पहले 6 सितंबर को मनाई जानी थी, लेकिन अब सरकार द्वारा इसमें बदलाव किया गया है. अब इसकी तारीख बदलकर 7 अगस्त कर दी गई है. इस विषय में आज 17 जुलाई को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

ये है हरियाली तीज का महत्त्व

बता दें कि ये उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है. सुहागन स्त्रियों के लिए यह व्रत बहुत महत्व रखता है. चारों ओर हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं. इस अवसर पर महिलाएं झूला झूलती हैं और लोकगीत गाती हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts