हरियाणा की बेटी रुबीन ने गाड़े झंडे, जापान की पहलवान को पटखनी दे जीता गोल्ड

रोहतक | हरियाणा के रोहतक के हुमायूंपुर गांव की रहने वाली रूबीन ने छोटी सी उम्र में वो हासिल कर लिया जिसे पाना हर एक खिलाड़ी का सपना होता है. थाईलैंड के पटाया में हुई एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप (Asian Wrestling Championships) के अंडर- 15 मुकाबले में रुबीन ने गोल्ड मेडल जीत लिया. रुबीन ने जापानी पहलवान को 2- 0 से हरा कर विदेशी धरती पर अपने प्रदेश व देश का मान बढ़ाने का काम किया है.

Rubina Dhankhad Rohtak

पूरे गांव में है ख़ुशी का माहौल

बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है. इस कामयाबी पर पिता सुनील धनखड़ खुशी से फूले नहीं समा रहे. उन्होंने कहा कि एक दिन हमारी बिटिया ओलंपिक में देश के लिए सोना जीतेगी. रुबीन द्वारा पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया गया है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

वह दिल्ली के दरियापुर स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ रही हैं. पिता सुनील ने बताया कि उनकी शुरू से यह इच्छा थी कि वह अपने बच्चों को अंतरराष्ट्रीय पहलवान बनाएं. उनकी बेटी रूबीन ने यह सपना पूरा कर दिखाया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts