Airtel के यूजर्स की बल्ले- बल्ले, कंपनी ने लॉन्च किए 3 नए वाउचर प्लान

गैजेट डेस्क | Airtel के ग्राहक आज की यह खबर सुनकर काफी खुश होने वाले हैं. एयरटेल की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए 3 नए डाटा वाउचर लॉन्च कर दिए गए हैं. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अभी तक कंपनी की तरफ से 2GB डेली या फिर इससे ज्यादा डेटा ऑफर करने पर ही 5gb डाटा का लाभ दिया जा रहा था.

AIRTEL

एयरटेल ने लॉन्च किए 3 नए वाउचर प्लान

अब टेलीकॉम कंपनी की तरफ से अपने नए डाटा वाउचर के साथ भी ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है. एयरटेल की तरफ से तीन नए अनलिमिटेड डाटा वाउचर प्लान लॉन्च किए गए हैं. इनकी कीमत 51 रुपए, 101 रुपए और 151 रुपए है. इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ मिलता है.

अगर 51 रुपए वाले एयरटेल डाटा वाउचर प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो इसमें यूजर्स को 3GB 4G डाटा ऑफर किया जाता है. साथ ही ग्राहक अनलिमिटेड 5G सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ

इसी प्रकार 101 रुपए वाले प्लान में कंपनी की तरफ से 6GB डाटा और 151 रुपए वाले प्लान में 9GB 4G डाटा ऑफर किया जा रहा है. इन दोनों ही वाउचर प्लान में ग्राहक अनलिमिटेड 5G डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. तीनों ही नए डाटा प्लान की वैलिडिटी बेस प्लान जितनी ही होने वाली है. यूजर्स को 1GB प्रतिदिन और 1.5 जीबी प्रतिदिन वाले वाउचर प्लान में भी अनलिमिटेड 5G सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.