दिवाली के बाद शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | शनि देव को न्याय फलदाता और कर्मफल दाता के नाम से जाना जाता है, जोकि जून के महीने में कुंभ राशि में वक्री हुए थे. अब अक्टूबर यानी कि दिवाली के बाद शनि देव अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं. इस दौरान 3 राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें इसका विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

Shani Dev 1

इन राशियों का अच्छा समय

कुंभ राशि: शनि देव इस राशि के लग्न भाव में सीधी चाल चलेंगे, ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. कारोबार में भी आय के नए साधन खुल सकते हैं, नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, साथ ही जो लोग अविवाहित हैं उन्हें भी शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं.

मिथुन राशि: शनि देव का सीधी चाल चलना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है, जोकि आपकी राशि से 9वें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं. इस समय आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है. साथ ही, आपके रुके हुए सभी काम पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी, धन कमाने के भी आपको कई मौके मिलने वाले हैं. नौकरी की तलाश पूरी हो जाएगी.

वृश्चिक राशि: शनि देव का सीधी चाल चलना इनके लिए काफी अच्छा रहेगा, शनि देव आपकी राशि से चौथे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं. इस समय आपको भौतिक- सुखों की प्राप्ति होगी. जल्द ही, आप कोई नया वाहन यां प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, आपकी इनकम में इजाफा होगा. नौकरी- पेशा लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.