Paris Olympic 2024: मनु भाकर के बाद टिकी नीरज चोपड़ा पर पूरे देश की निगाहें, इस दिन दिखाएंगे दमखम

नई दिल्ली | पेरिस में अबकी बार ओलंपिक 2024 खेलों (Paris Olympic 2024) का आयोजन किया जा रहा है. हरियाणा से अबकी बार 24 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे जो अलग- अलग खेलों में अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करेंगे. वहीं, खिलाड़ी मनु भाकर ने शूटिंग में भारत के लिए 2 ओलंपिक मेडल जीत लिए हैं.

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा पर देशभर की नजर

पहले मनु ने व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक प्राप्त किया फिर उसके बाद मिश्रित स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ पदक जीता. अब देश भर को स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा से उम्मीदें हैं. बता दें कि नीरज ने भला फेक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था. अबकी बार देशभर को उनसे एक और पदक जीतने की उम्मीदें हैं.

यह भी पढ़े -  नौकरी ज्वाइन करने के 10 मिनट बाद कैंडिडेट ने ठुकराया ऑफर, बॉस ने दी ऐसी जिम्मेदारी कि बन गया HR हेड

6 अगस्त को होगा क्वालीफ़ायर राउंड

इसके लिए दर्शकों को कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि नीरज पहले 6 अगस्त को क्वालीफाइंग राउंड में भाग लेंगे. यह दोपहर 1:50 बजे IST से शुरू होगा. वहीं, दोपहर 3:20 बजे IST से ग्रुप बी का राउंड होगा. अगर नीरज इन राउंड को क्वालीफाई कर लेते हैं, तो 8 अगस्त को वह पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे. इस दिन रात 11:55 बजे IST से पुरुषों की भाला फेंक फाइनल प्रतिस्पर्धा शुरू होगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts