ज्योतिष | 22 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है. कल भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद ही खास दिन होने वाला है. बता दें कि कल 2 अगस्त यानी की शिवरात्रि का पावन पर्व है. भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना करने के लिए इस दिन को बेहद ही खास माना जाता है. अबकी बार शिवरात्रि पर कुछ विशेष योग भी बन रहे हैं, जिस वजह से यह और भी खास हो जाती है.
शिवरात्रि पर लग रहा स्वार्थ सिद्धि योग
स्वार्थ सिद्धि योग सुबह 10:59 मिनट से शुरू होकर देर रात 12:49 मिनट तक रहने वाला है. सावन की शिवरात्रि की पूजा करने का शुभ मुहूर्त देर रात 12:06 मिनट से लेकर 12:49 मिनट तक है. यह सावन शिवरात्रि पूजा का निशिता का मुहूर्त है. इस दिन विधि- विधान तरीके से अगर आप भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक करते हैं, तो भगवान आपसे प्रसन्न हो जाते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
इस प्रकार करें पूजा- अर्चना
सावन महीने की शिवरात्रि को आपको ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए. उसके बाद, शिव मंदिर में जाए और पूजा- अर्चना करें. उनसे प्रार्थना करें कि हे प्रभु में सावन महीने की शिवरात्रि का उत्तम व्रत आज धारण कर रहा हूं, आपसे मेरी विनती है कि आप मेरी मनोकामना पूरी करें. आप सदा मेरी रक्षा करें, कोई भी शत्रु मेरा कुछ न बिगाड़ सके. इस प्रकार व्रत का संकल्प लें.
सावन शिवरात्रि को रात में आपको सभी पूजा- सामग्री के साथ फिर से शिव मंदिर में जाना है और शिवलिंग की प्रतिष्ठा शास्त्रों के अनुसार करनी है. स्नान करके साफ- कपड़े पहन कर आप शिव पूजा के लिए आसन पर बैठ जाए और आपको 108 बार भगवान भोलेनाथ के नाम का जाप करना है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
