हरियाणा की धाकड़ गर्ल मनु भाकर को गिफ्ट में मिलेगी लैंडरोवर डिफेंडर व हार्ले डेविडसन, पेरिस ओलम्पिक में जीते हैं 2 मेडल

फरीदाबाद | पेरिस ओलम्पिक (Paris Olympic 2024) में पहले 10 मीटर एयर पिस्टल सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल और फिर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर हिंदुस्तान की पहली महिला एथलीट बनकर नया इतिहास रचने वाली हरियाणा की धाकड़ छोरी मनु भाकर के घर आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई है. फरीदाबाद में सोसायटी के अलावा पिता रामकिशन और मां सुमेधा ने अपनी लाड़ली बेटी की ऐतिहासिक सफलता पर बड़ा उपहार देने की तैयारी की है.

manu bhaker

गिफ्ट में मिलेगी लग्जरी गाड़ी

मां सुमेधा ने बताया कि बेटी मनु भाकर को लग्जरी गाड़ियां और गोल्ड का बहुत शौक है. बेटी जब पेरिस ओलम्पिक खेलों के समापन के बाद घर लौटेगी तो उसे उसकी मनपसंद गाड़ी लैंडरोवर डिफेंडर व हार्ले डेविडसन बाइक गिफ्ट में दी जाएगी. उन्होंने कहा कि बेटी जिस भी गाड़ी को पसंद करेगी, वहीं उसे खरीदकर देंगे.

उन्होंने बताया कि मनु को बचपन से ही गाड़ियों का शौक रहा है. शूटिंग के शुरुआती दिनों में जब वह चरखी दादरी से गुरुग्राम होते हुए डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज आवाजाही करती थी तो गुरुग्राम में कार एजेंसियों की ओर इशारा करते हुए कहती थी कि जिस तरह की महंगी कारें खड़ी हैं, उसी तरह की लेनी है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद के इन इलाकों में गहराएगा पानी का संकट, 36 घंटे बाधित रहेगी जलापूर्ति

क्लोजिंग सेरेमनी में फ्लैग बियरर बन सकती है मनु भाकर

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के सूत्रों के मुताबिक, पेरिस ओलम्पिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद मनु भाकर क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय दल की फ्लैग बियरर बन सकती हैं. हालांकि, इस संबंध में अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.