हरियाणा में अब श्मशान घाट में बनवा सकेंगे डेथ सर्टिफिकेट, जानें क्या रहेगी पूरी प्रक्रिया

अंबाला | हरियाणा में पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) के गृह जिले अंबाला के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. जिले के लोगों को अब डेथ सर्टिफिकेट (Death Certificate) बनवाने के लिए नगर निगम कार्यालय की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी. विभाग द्वारा शहर में स्थित सभी श्मशान घाट की संस्थाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे मात्र 10 मिनट में ही लोगों को श्मशान घाट से ही उनके परिजन का डेथ सर्टिफिकेट मिल सकेगा.

Death Certificate

श्मशान घाट में ही बनेगा डेथ सर्टिफिकेट

बता दें कि अंबाला नगर निगम से लगातार शिकायतें सामने आ रही है. शहर के लोग दुखड़ा रो रहें हैं कि यहां पर कोई भी काम समय पर पूरा नहीं किया जा रहा है. लोगों को बेवजह चक्कर लगाने पड़ रहें हैं. इसका नाम नगर निगम नहीं, बल्कि नरक निगम रख देना चाहिए.

इसी कड़ी में बीते दिनों डेथ सर्टिफिकेट के मुद्दे को लेकर भी खूब हंगामा हुआ था, लेकिन अब इससे अंबाला शहर की जनता को निजात मिलने जा रही है. अब लोगों को अपने परिचित का डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए नगर निगम कार्यालय की भाग- दौड़ नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि उसे यह सुविधा अब श्मशान घाट में ही मिल जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सुरेंद्र ने तैयार की अनोखी घड़ी जो बताएगी 29 देशों का समय, जानें कैसे करेगी काम

ये रहेगी प्रकिया

किसी व्यक्ति को अपने परिचित का डेथ सर्टिफिकेट बनवाना है, तो उसे श्मशान घाट में बैठी हुई संस्था या फिर टीम के सदस्यों से मिलना होगा. वहां मृतक का आधार कार्ड देना होगा और इस तरह मात्र 10 मिनट में डेथ सर्टिफिकेट बनकर तैयार हो जाएगा. ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से डेथ सर्टिफिकेट लेने की सुविधा रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.