रक्षाबंधन पर दिल्ली से वैष्णोदेवी के बीच चलेगी 3 स्पेशल ट्रेनें, हरियाणा के इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

सोनीपत | रक्षाबंधन पर्व पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए उत्तर रेलवे (Indian Railways) ने दिल्ली से वैष्णोदेवी कटरा के बीच 3 स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. तीनों ट्रेनों का हरियाणा के सोनीपत सहित कई स्टेशनों पर ठहराव से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा. वहीं, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू- कश्मीर की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों को भी इन ट्रेनों के संचालन का फायदा पहुंचेगा.

RAIL TRAIN

हरियाणा में इन स्टेशनों पर ठहराव

नई दिल्ली से वैष्णोदेवी कटरा के लिए संचालित होने वाली ये स्पेशल ट्रेनें हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी. जबकि पंजाब में ढंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी, शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशनों पर ठहराव होगा. इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से हरियाणा में महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व पर बसों की भीड़- भाड़ से निजात मिलेगी और वे कम किराए और थोड़े समय में अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेगी.

ये रहेगा शेड्यूल

  • ट्रेन नंबर 04087, बुधवार एवं शुक्रवार को नई दिल्ली से रात 11:45 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 12:28 मिनट बजे सोनीपत और सुबह 09:20 बजे पर कटरा पहुंचेगी.
  • इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04088, वीरवार व शनिवार को रात साढ़े 9 बजे कटरा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 07:50 बजे सोनीपत और साढ़े 9 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 04081, नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा विशेष ट्रेन शुक्रवार को नई दिल्ली से रात को सवा 10 बजे रवाना होकर 10:58 बजे सोनीपत और अगले दिन सुबह 09:55 मिनट पर वैष्णोदेवी पहुंचेगी.
  • इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04082, श्री माता वैष्णो देवी- कटरा ट्रेन शनिवार को कटरा से रात 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार को सुबह 07:50 मिनट पर सोनीपत और साढ़े 9 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

17 अगस्त से होगी शुरू

  • ट्रेन नंबर 04085, नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा विशेष नई दिल्ली से 17 अगस्त को रात 11:45 बजे रवाना होकर रात 12 : 28 बजे सोनीपत और अगले दिन सुबह 11: 50 मिनट पर वैष्णो देवी पहुंचेगी.
  • इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04086, 18 अगस्त को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 6:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 05:06 बजे सोनीपत और सुबह 06:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.