जल्द कर्क राशि में वक्री होंगे बुध; मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का भरपूर सहयोग

ज्योतिष | हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है और इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है, यह बुद्धि, व्यापार, तर्क- वितर्क आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं. 22 अगस्त 2024 की सुबह 6:45 मिनट पर बुध कर्क राशि में वक्री अवस्था में गोचर कर जाएंगे. इस दौरान कुछ राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Budh Dosh

शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

मेष राशि: बुध ग्रह इस राशि के चौथे भाव में विराजमान रहने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी में विशेष लाभ मिल सकता है. करियर के लिहाज से समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. व्यापार में भी मुनाफा होने के योग दिखाई दे रहे हैं, लंबे समय से रुके हुए काम आप पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहने वाली है.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, 28 अगस्त के बाद इन राशियों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. जिस वजह से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, सहकर्मियों के साथ चली आ रही परेशानियां भी अब समाप्त हो जाएगी. पार्टनरशिप में व्यवसाय करने से लाभ होगा. इसके साथ ही, आर्थिक स्थिति भी आपकी काफी मजबूत रहेगी.

यह भी पढ़े -  30 अप्रैल को बुध करेंगे मेष राशि में गोचर- इन तीन राशियों की बढ़ेगी परेशानियां

कन्या राशि: बुध ग्रह इस राशि के 11वें भाव में वक्री होने वाले हैं, ऐसे में अभी कुछ दिन इस राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर रहना होगा. 29 अगस्त से इनका अच्छा समय शुरू हो जाएगा, करियर में चली आ रही परेशानियां भी समाप्त होगी. आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है, सैलरी में वृद्धि के साथ- साथ प्रमोशन भी मिल सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.