हरियाणा में रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली जाने वाली ये ट्रेनें 25 सितंबर तक रद्द

झज्जर | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. प्रदेश के विभिन्न स्थानों से संचालित होकर बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली जाने वाली 3 पैसेंजर ट्रेनें रद्द (Passenger Train Cancel) कर दी गई है. ये ट्रेनें 12 अगस्त से 25 सितंबर तक रद्द रहेगी. ऐसे में रोजमर्रा के कामों और दिल्ली पढ़ने जाने वाले स्टूडेंट्स को परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Train

रद्द करने की वजह

बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक यशपाल मीणा ने बताया कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-2 पर वाशिंग लाइन को बदलने का काम किया जाएगा, जिसके चलते इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है.

रद्द ट्रेनों की लिस्ट

  • ट्रेन नंबर 04432, जाखल से पुरानी दिल्ली पैसेंजर
  • ट्रेन नंबर 04425, पुरानी दिल्ली से नरवाना पैसेंजर
  • ट्रेन नंबर 04426, जींद से नरवाना पैसेंजर
  • ट्रेन नंबर 14024, करुक्षेत्र से पुरानी दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 14023, पुरानी दिल्ली से कुरूक्षेत्र

वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग

दिल्ली- रोहतक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने कहा कि रेलवे को तब तक वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े. इन ट्रेनों को रद्द करने की बजाय शकूरबस्ती या किशनगंज से चलाया जाए, क्योंकि यह ट्रेन यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

उन्होंने कहा कि यह एक या दो दिन की नहीं बल्कि पूरे 45 दिन की बात है. बहादुरगढ़ से काफी संख्या में प्रतिदिन दिल्ली और रोहतक की तरफ दैनिक यात्री और स्टूडेंट्स आवागमन करते हैं. ऐसे में इतने लंबे समय तक ट्रेनें रद्द होने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. बेहतर होगा कि रेलवे किशनगंज या शकूर बस्ती तक ट्रेनों के संचालन का फैसला लें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.